संगठन की विस्तृत नियमावली
1. सदस्यता पात्रता: सदस्यता केवल ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों हेतु है। पंजीकरण हेतु आधार या अन्य प्रमाण अनिवार्य हो सकता है।
2. सहयोग प्रक्रिया: किसी सदस्य की असमय मृत्यु पर, पंजीकृत सभी सदस्यों द्वारा निर्धारित सहयोग राशि सीधे परिवार के खाते में जमा की जाएगी।
3. कौशल प्रशिक्षण: बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न हुनर सिखाने हेतु शिविरों और ऑनलाइन पोर्टल का लाभ दिया जाएगा।
4. महिला सुरक्षा व रोजगार: विधवा महिलाओं या असहाय बहनों को समाज के भीतर ही सुरक्षित रोजगार मुहैया कराने हेतु संगठन प्रयास करेगा।
5. संगठन की मर्यादा: कोई भी सदस्य संगठन के मंच का उपयोग व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ या सामाजिक द्वेष फैलाने हेतु नहीं करेगा।